Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

राज्यसभा में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम बोले- 'बजट के पीछे कोई दर्शन नहीं'

बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि टैक्स छूट में ढाई करोड़ लोगों को फायदा होगा, लेकिन इसमें अमीर और सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचेगा।

10 Feb 2025

राज्यसभा में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम बोले- 'बजट के पीछे कोई दर्शन नहीं'

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को राज्यसभा में बजट में टैक्स छूट का स्वागत करते हुए कहा कि अगर जीएसटी और पेट्रोल की कीमतों को कम करते थे, इसका सीधा फायदा मध्यम वर्ग के लोगों को होता। सदन में कांग्रेस नेता चिदंबरम ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए भारत रत्न देने की मांग उठाई।

बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि टैक्स छूट में ढाई करोड़ लोगों को फायदा होगा, लेकिन इसमें अमीर और सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचेगा। उन्हाेंने कहा क इसके बाद अगर एक करोड़ लोगों को टैक्स से दायरे से बाहर कर दिया जाएगा तो वित्त मंत्री यह दावा कैसे कर रही हैं कि कर संग्रह 11 प्रतिशत बढ़ेगा? यह आंकड़ा पूरी तरह से जादुई आकंडा है। इस बजट के पीछे कोई दर्शन नहीं है।

पी चिंदबरम ने विदेश मंत्रालय के कम होते बजट पर सवाल उठाया। वित्त मंत्री ने इस सदन से विदेश मंत्रालय के लिए 20,517 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की। वित्त वर्ष 2023-24 में, विदेश मंत्रालय के लिए 28,915 करोड़ रुपये आवंटित किए, चालू वर्ष (वित्त वर्ष 2024-25) में संशोधित अनुमान 25,277 करोड़ है, जो लगभग 3,600 करोड़ कम है। अगले साल के लिए, वित्त मंत्री 20,517 करोड़ रुपये देने की बात कर रही हैं, जो फिऱ 5,300 करोड़ कम है। क्या वित्त मंत्री विदेश मंत्रालय के मामले में एलन मस्क की तरह काम कर रही हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या हम अपनी वैश्विक उपस्थिति को कम कर रहे हैं? क्या विदेशों में दूतावास बंद किए जा रहे हैं। अमेरिका से भारतीयों को डीपोर्ट करने के मामले में चिदंबरम ने संसद में सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या विदेश मंत्री अन्य निर्वासित लोगों को लाने के लिए उड़ान भेजेंगे? क्या विदेश मंत्री ने निर्वासितों को हथकड़ी लगाने की एसओपी का विरोध किया?

पी चिदंबरम ने रोजगार सृजन पर भी सवाल उठाए। चिदंबरम ने आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने बताया कि देश में बेरोजगारी दर 3.2 प्रतिशत है, पर रिपोर्ट में युवा बेरोजगारी 10 प्रतिशत है, स्नातक बेरोजगारी 13 प्रतिशत है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए भारत रत्न देने की मांग की ।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यसभा में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम बोले- 'बजट के पीछ
बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि टैक्स छूट में ढाई करोड़ लोगों को फायदा होगा, लेकिन इसमें अमीर और सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News